तस्करी कर ले जा रहे 12 मवेशी जब्त

धनपुरा पुलिस पिकेट ने मस्तान चौक के पास शनिवार की रात्रि को पिकअप में ले जाये जा रहे 12 मवेशी जब्त किया

किशनगंज धनपुरा पुलिस पिकेट ने मस्तान चौक के पास शनिवार की रात्रि को पिकअप में ले जाये जा रहे 12 मवेशी जब्त किया. जब्त मवेशी के साथ पिकअप चालक अब्दुल रहमान बायसी पूर्णिया का रहने वाला है. यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर धनपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस की टीम मस्तान चौक के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक पिकअप वाहन बहादुरगंज की ओर से आ रही थी. वाहन को रुकवाया गया और तलाशी ली गई. तलाशी लेने पर वाहन में 12 बछड़ा लोड मिला. बछड़ों को वाहन में ठूंस ठूंस कर लोड किया गया था. मामले में कोचाधामन थाना में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पुलिस आगे जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >