दिघलबैंक सीमा पर 12 बैग खाद व तीन साइकिल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

दिघलबैंक सीमा पर 12 बैग खाद व तीन साइकिल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूरिया खाद की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.जानकारी के अनुसार बी समवाय दिघलबैंक की नाका पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब 04:40 बजे सीमा स्तंभ संख्या 133/18 के समीप, भारत की ओर लगभग 20 मीटर दूरी पर अभियान चलाया. इस दौरान भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12 बैग यूरिया खाद व तीन साइकिल को जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान एक भारतीय तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि यह कार्रवाई पूर्व से प्राप्त आसूचना के आधार पर की गयी. इसके तहत जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए तस्करी के इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया. जब्त किए गए खाद एवं साइकिल को कस्टम कार्यालय ठाकुरगंज (बिहार) में जमा कराने की प्रक्रिया जारी है. इस संबंध में बी समवाय दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >