पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को रायपुर पंचायत के मियांबस्ती केशोझारा में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 14 वैज्ञानिकों ने योगदान दिया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ दिप्तिमयी साहू, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. डॉ साहू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 45 पशुपालकों के 115 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया. साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.
पशु चिकित्सा शिविर में 115 पशुओं का हुआ उपचार
पशु चिकित्सा शिविर में 45 पशुपालकों के 115 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया.
