गौशाला मेला में पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है

खगड़िया. गौशाला मेला में पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने गौशाला मेला से एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 162/25 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर निवासी बुद्धन यादव के पुत्र तुफानी यादव उर्फ अभिषेक को एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष मनिता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रजापत आदि जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >