महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्र जख्मी

दना देवी का मायका कुल्हड़िया और ससुराल भरतखंड है. पति सुरेंद्र शर्मा लुधियाना में मजदूरी करता है

परबत्ता. शुक्रवार की दोपहर भरतखंड थाना क्षेत्र के अकहा बंधकट्टा गांव के समीप ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत हो गयी, जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को सूचना मिली. बताया जाता है कि भरतखंड निवासी सुरेन्द्र शर्मा की 29 वर्षीय पत्नी वंदना देवी सलारपुर में रेलवे ग्रुप डी का फार्म भरकर ई-रिक्शा से पुत्र के साथ गांव लौट रही थी. ई-रिक्शा अकहा बंधकट्टा के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. जिसके कारण ई-रिक्शा पर सवार वंदना देवी व उनके पांच वर्षीय पुत्र जय कुमार जख्मी हो गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने भरतखंड थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद को दिया. थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजने की तैयारी में जूट गये. मौके पर मौजूद भरसो गांव के तूफान कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचने में पुलिस की काफी मदद की. आनन फानन में दोनों को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां पर बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया. बताते चलें कि वंदना देवी का मायका कुल्हड़िया और ससुराल भरतखंड है. पति सुरेंद्र शर्मा लुधियाना में मजदूरी करता है. मृतका को 3 पुत्री और 1 पुत्र है. घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. बताते चलें कि गोगरी-नारायणपुर बांध भरसो-अकहा के बीच बंधकट्टा के समीप तीखी मोड़ होने के कारण उक्त स्थान पर बराबर सड़क दुर्घटना होती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >