शिक्षा व स्वास्थ्य से समाज ही नहीं राष्ट्र का भी होगा विकास: जागृति मंच

मृत्यु भोज एवं दहेज का बहिष्कार करते हुए कहा कि इस कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना होगा.

महेशखूंट बाबू टोला में राजपूत एकता जागृति मंच की हुयी बैठक महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बाबू टोला में रविवार को राजपूत एकता जागृति मंच की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता सुभाष सिंह ने किया. जागृति मंच के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि हमलोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. तभी समाज का विकास होगा. वहीं विनय कुमार सिंह ने मृत्यु भोज एवं दहेज का बहिष्कार करते हुए कहा कि इस कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना होगा. तभी समाज का उत्थान होगा. वक्ताओं ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज की विकास में यह दोनों कार्य सबसे ऊपर है. इस पर सभी को ध्यान देना चाहिए. इससे समाज ही नहीं राष्ट्र का भी विकास होगा. मौके पर कन्हैया सिंह, रजनीश सिंह, नवीन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों जागृति मंच के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >