लूटकांड में चार साल से फरार आरोपित पटना से गिरफ्तार

लूटकांड में चार साल से फरार आरोपित पटना से गिरफ्तार

पटना के खुसरूपुर में पुलिस ने की छापेमारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपित

महेशखूंट (खगड़िया). खगड़िया जिले की महेशखूंट थाना पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित को दबोचा. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2020 में दर्ज किए गए एक लूट कांड से जुड़ी है. महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 15/20 के तहत मामला दर्ज था, जिसमें आरोपित करीब चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना अंतर्गत बड़ा हसनपुर निवासी प्रेम कुमार शर्मा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने गृह क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राहुल कुमार से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे खगड़िया न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >