महेशखूंट में संत शिरोमणि की मनायी गयी जयंती

जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी

महेशखूंट. आसाम रोड काली स्थान के प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. उनके अनुयायियों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा काली स्थान के प्रांगण से निकलकर आसाम रोड चौक, लोहिया चौक, पटेल हाई स्कूल रोड होते हुए केशव चौक, नया बाजार, पुराना बाजार, काजी चक सहित पूरे महेशखूंट बाजार का भ्रमण किया. संत रविदास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिलाल दास ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर अपने जीवन के अंतिम छन तक ईश्वर की आराधना करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >