ग्राम कचहरी में सुलझाया गया भूमि विवाद का मामला

अध्यक्षता अमनी ग्राम कचहरी प्रभारी सरपंच विरेन्दर साह ने की

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के अमनी पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अमनी ग्राम कचहरी प्रभारी सरपंच विरेन्दर साह ने की. ग्राम कचहरी में भूमि विवाद सहित रुपए लेन देन के कुल आठ मामले आए. जिसमें दोनों पक्षों के बीच के समझौता के तहत मामला सुलझाया गया. वहीं कुछ मामले में दूसरे पक्ष की अनुपस्थति को लेकर अगली तिथि निर्धारित की गयी. इधर सरपंच विरेन्द्र साह ने बताया कि रुपया लेन-देन के मामले में प्रथम पक्ष से अमनी गांव निवासी किशुनदेव राम उपस्थित हुए. वहीं दूसरे पक्ष से अमनी गांव निवासी नित्यानंद राम उपस्थित नहीं होने के कारण समझौता नहीं हो पाया. मौके पर उपसचिव राजाराम राय, रघुनंदन प्रसाद सिंह, मदन सिंह, पंच प्रतिनिधि मनोज मंडल की सुखदेव राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >