केकेएम कॉलेज ने कोशी कॉलेज की टीम को हराया

केकेएम कॉलेज ने कोशी कॉलेज की टीम को हराया

खगड़िया. शहर के कोशी कॉलेज मैदान में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जिसमें केकेएम कॉलेज जमुई की टीम ने मेजबान कोशी कॉलेज को दो विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 236 रन बनाया. टीम की ओर से बल्लेबाज हर्षित आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 121 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि प्रिंस कुमार ने 47 रन का योगदान दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेएम कॉलेज जमुई की टीम ने 28 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विजेता टीम की ओर से मोहित कुमार ने 74 रन की अहम पारी खेली. वहीं राज वर्मा ने दबाव में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी. मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विजेता टीम के कप्तान सौरभ सिंह चौहान को ट्रॉफी प्रदान किया. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के मोहित कुमार को दिया गया. प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कोशी कॉलेज के ऑलराउंडर प्रिंस कुमार को प्रदान किया गया. मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, धर्मेंद्र महतो, किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, प्रो जयनंदन सिंह, आयोजन समिति के संयोजक डॉ हुमायुं अख्तर, आयोजन सचिव प्रभात कुमार, खेल सचिव मिथिलेश कुमार, क्रीड़ा उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, ललितेश्वर कुमार, धीरज कुमार, डॉ कुमार बलवंत सिंह, डॉ योगेश चन्द्र गुप्ता, आशुतोष कुमार भारती, डॉ छवि, डॉ शितांशु पांडेय, डॉ मनीष कुमार, संतोष रॉय, विनय कुमार पटेल, शशि शेखर श्रीवास्तव, डॉ इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >