मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बलभजान गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग व मां पार्वती के साथ देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है. दो दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया. कलश शोभायात्रा में 1100 कन्याओं ने भाग लिया. पंडितों ने विधि विधान से कलश पूजा के बाद भगवान शिव, मां पार्वती, राम जानकी के जय कारे लगाये. कलश शोभायात्रा बाबू बगीचा, रोहड़ी, नया नगर बन्नी, चंडी टोला, चैधा दुर्गा स्थान के रास्ते यज्ञ स्थल तक पहुंचा. सभी कन्याओं ने कलश को यज्ञ स्थल पर रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >