अलग-अगलग जगहों से चार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के गुप्त सूचना पर पुलिस नपं खैराबासा गांव निवासी सीताराम मंडल के पुत्र लाल बहादुर मंडल, ओम कुमार उर्फ ओम मंडल, मुकेश मंडल एवं माली गांव निवासी अजय यादव को बीते बुधवार की देर रात्रि गिरफ्तार किया. गिरफ्तार खैराबासा निवासी मारपीट मामले के आरोपित बताए जा रहे हैं. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >