ईंट लदी ट्रक में लगी आग, दो घंटे रहा एनएच 31 जाम

दो घंटे दौरान एनएच 31 पर यातायात पूरी तरह ठप रही

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 बगुलवा ढाला के समीप गुरुवार की अहले सुबह ईंट लदी एक ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरातफरी मच गई. ट्रक से धुआं और आग की लपटें उठती देख वाहनों की आवाजाही रुक गई. दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान दो घंटे दौरान एनएच 31 पर यातायात पूरी तरह ठप रही. घटना की सूचना मिलते ही रात्री गश्ती कर रहे एएसआई शंभू सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल की टीम को बुलाया गया. बताया जाता है कि ट्रक समस्तीपुर से ईंट लादकर झारखंड जा रही थी. पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा बजरंबली के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया था. इसके बावजूद चालक ट्रक को घसीटता चलाता रहा. जिससे बागुलवा ढाला के पास पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई. चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. आग बुझाने के बाद एनएच 31 पर यातायात बहाल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >