बिजली चोरी को ले आठ पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी को ले आठ पर प्राथमिकी दर्ज

परबत्ता. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा झंझरा के कनीय विद्युत अभियंता देवेंद्र कुमार गढ़वाल के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दल गठित कर विद्युत चोरी रोकथाम अभियान चलाया. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बुद्धनगर निवासी बबीता देवी (पति मिथलेश सिंह), विकास नगर के राजो मुनि (पिता गुदर मुनि), नयाबास मथुरापुर के तनुकी मंडल (पिता गणेश मंडल), मथुरापुर के राहुल कुमार (पिता अरविंद चौधरी) तथा खजरैंठा के निशांत गौरव (पिता स्व विनय कुमार राय) के घरों में जांच के दौरान चोरी कर विद्युत उपयोग करते पाया गया. इन सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध भरतखण्ड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं दुधैला के दयानंद मंडल (पिता हरदेव मंडल), बन्देहरा की मुनि देवी (पति रणवीर यादव) तथा मीरा देवी (पति परमानंद दास) के यहां भी जांच के दौरान विद्युत ऊर्जा की चोरी पायी गयी. इनके विरुद्ध पसराहा थाना में मामला दर्ज कराया. छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोगरी के सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता, कनीय विद्युत अभियंता देवेंद्र कुमार गढ़वाल, तकनीकी ग्रेड-2 के मनोज कुमार, शिवम कुमार एवं सचिन कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >