डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू, यात्रियों में खुशी का माहौल

लंबी दूरी तय करने वाले रेल यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी.

खगड़िया. रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलाया गया है. खगड़िया के रेल यात्रियों को स्पेशन ट्रेन का लाभ मिलेगा. रेल यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने बताया कि नई स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन परिचालन की गयी. लंबी दूरी तय करने वाले रेल यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि इस नई ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच की व्यवस्था की गयी है. जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी. ट्रेन का ठहराव खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, नवगछिया जैसे अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी होगा. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर न्यू तिनसुकिया-गुवाहाटी-कामाख्या-कटिहार- बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य गाड़ी संख्या 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह स्पेशल डिब्रूगढ़ से 19 दिसम्बर को तथा लखनऊ से 23 दिसम्बर को एक फेरे के लिए परिचालित किया जायेगा. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 14 कोच लगाये जायेंगे. बताया कि गाड़ी संख्या 05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ स्पेशल 19 दिसम्बर को डिब्रूगढ़ से 14 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया-गुवाहाटी-कामाख्या-अलीपुरद्वार के रास्ते 20 दिसम्बर को 18.30 बजे कटिहार, 19.30 बजे नवगछिया, 20.50 बजे खगड़िया, 21.24 बजे बेगूसराय, 21.45 बजे बरौनी जं., 23.25 बजे समस्तीपुर, 21 दिसम्बर को 00.45 बजे मुजफ्फरपुर, 01.50 बजे हाजीपुर, 04.35 बजे छपरा, 05.40 बजे सीवान, 09.10 बजे गोरखपुर, 12.30 बजे गोंडा तथा 14.20 बजे बाराबंकी रूकते हुए 16.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 05906 लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल 23 दिसम्बर को लखनऊ से 23.30 बजे प्रस्थान कर 24 दिसम्बर 08.10 बजे सीवान, 09.30 बजे छपरा, 11.30 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे मुजफ्फरपुर, 13.45 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे बरौनी जंक्शन, 15.55 बजे बेगूसराय, 16.45 बजे खगड़िया, 18.20 बजे नवगछिया व 20.40 बजे कटिहार रूकते हुए 26 दिसंबर को 05.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >