कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

खगड़िया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महिला का नकाब जबरन खींचकर उतारने के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया. जिला युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. उनके इस व्यवहार की कड़ी निंदा की. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कुमार, फूलचन यादव, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, दीपक कुमार, संजीव कुमार, आदित्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >