शिक्षक पर बंधक बनाकर रुपये छीन लेने की शिकायत

आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी महेश्वर राम के 33 वर्षीय पुत्र अवधेश राम ने अपने ग्रामीण सह प्राथमिक विद्यालय मुरली के प्रभारी एचएम सहित उसके पिता, पुत्र व पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपने भाई को बंधक बनाकर करीब 60 हजार रुपये छीन लेने की शिकायत की है. घटना शुक्रवार के सबेरे करीब नौ बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर टोल फ्री 112 नंबर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर बंधक बनाकर रखे गए उसके भाई प्रवेश राम को नामजद के गिरफ्त से मुक्त करवाया. आवेदक के मुताबिक घटना के समय उसका भाई प्रवेश राम अपने घर से नगद 60 हजार रुपये लेकर मजदूर को देने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में जानकारी पर नामजदों ने उसके भाई को अपने घर से लगभग एक सौ मीटर दूरी पर पकड़ कर बंधक बनाकर अपने घर पर रख कर 60 हजार रुपये छीन कर उसे प्रताड़ित करने लगा. जानकारी पर परिजन जब उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट एवं गाली गलौज कर भगा दिया गया. वहीं आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >