गोगरी. थाना क्षेत्र के नगर परिषद राटन वार्ड संख्या 8 में पुराने विवाद में केस उठाने की धमकी देते हुए घर में घुसकर चार लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की. पीड़ित मंजूर आलम ने आवेदन देकर कहा कि उनके साथ राटन निवासी अफरुल खान के साथ एक वर्ष पूर्व विवाद हुआ था. जिसको लेकर थाना में केस दर्ज हुआ था. उसी मामले में राटन निवासी अफरुल खान, फुजिया खान, साजिया खातून, और इम्तियाज खान द्वारा समझौता के आधार पर केस उठाने का दवाब दिया जा रहा था. विरोध करने पर सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी. सभी नामजद ने धमकी देते हुए कहा कि भला चाहते हो तो मुकदमा उठा ले. नहीं तो तुम लोगों को जान से मार देंगे. लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले का अनुसंधान जारी है.
केस नहीं उठाने पर घर में घुसकर दंपती को पीटा
थाना क्षेत्र के नगर परिषद राटन वार्ड संख्या 8 में पुराने विवाद में केस उठाने की धमकी देते हुए घर में घुसकर चार लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की
