मांगों को लेकर आशा की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर आशा की हड़ताल जारी

गोगरी. प्रखंड की सभी आशा एवं आशा फैसिलेटर दो सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल पर है. हड़ताल के तीसरे दिन आशा ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी आशा ने बताया कि वे 24 घंटे सेवा में तत्पर रहती हैं. लेकिन इसके बदले मिलने वाला मानदेय न तो सम्मानजनक है और न ही उनकी मेहनत के अनुरूप, फिलहाल उन्हें मात्र एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है. जबकि आशा फैसिलेटर को 21 दिनों की ड्यूटी के लिए महज 500-500 रुपया मिलता है. उनकी मांग है कि आशा को प्रोत्साहन के रूप में 21 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाय, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें. पांच दिवसीय हड़ताल के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >