शहरबन्नी से हथियार तस्कर एक पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार

अलौली पुलिस ने शहरबन्नी से एक हथियार तस्कर को पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है.

खगड़िया. अलौली पुलिस ने शहरबन्नी से एक हथियार तस्कर को पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर लगातार हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए छापामारी की जा रही है. इसी दौरान अलौली पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बेलाही गांव से शहरबन्नी निवासी मनोज यादव के पुत्र सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया. बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से 1 देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. तस्कर के विरूद्ध थाना में कांड 557/25 दर्ज किया गया. तस्कर के विरूद्ध अलौली थाना में कांड 491/24, कांड 423/25 दर्ज है. छापेमारी में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एएसआई दीपक कुमार शर्मा, एएसआई सुमंत कुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >