आग लगने से तिलक समारोह के सभी सामान जलकर राख, लाखाें का हुआ नुकसान

बताया गया कि आग लगने के बाद जब तक ग्रामीण लोग जुटे तब तक घर में रखे सभी सामान जल गए

चौथम. थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में गुरुवार की रात को एक घर में अचानक आग लग गई. इस घटना में घर में रखें सभी सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने से घर में रखे पलंग, कुर्सी, टेबल के अलावे कपड़े भी जल गए. जबकि बाइक भी जल गया. इधर अगलगी की सूचना पर शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि प्यारेलाल रजक एवं प्रकाश रजक दोनों भाई थे. बताया गया कि प्यारेलाल रजक के घर में सात मार्च को बेटी की शादी होनी है. जिसके लिए नई बाइक खरीद कर रखी गई थी. जो पूरी तरह जल गए. जबकि बाइक के साथ-साथ अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गए. इस आगजनी से दो मवेशी और बकरियों की झुलसकर मौत हो गई. बताया गया कि आग लगने के बाद जब तक ग्र��मीण लोग जुटे तब तक घर में रखे सभी सामान जल गए. आग लगने के किसी कारण का पता नहीं चल पाया. इधर पीड़ित परिवार द्वारा अंचल एवं थाना में आवेदन देकर मुआवजा की मांग किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >