आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ राख

आग कैसे लगी इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है.

गोगरी. स्थानीय नगर परिषद वार्ड संख्या 29 पासवान टोला में पवन देव ठाकुर के घर में अचानक भीषण आग बीते शनिवार की रात लग गयी. देखते ही देखते आग ने आसपास के कमरे को चपेट में ले लिया. घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. घटना की जानकारी स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दिया गया. लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजन से मुलाकात कर जानकारी लिया है. आग कैसे लगी इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घंटों बाद आग पर काबू पाया है. सीओ रंजन कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >