होली में हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: थानाध्यक्ष

होली में हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: थानाध्यक्ष

चौथम. थाना परिसर के सभा हॉल में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की. बीडीओ रंजीत कुमार ने होली के दौरान जबरन किसी पर रंग न डालने, धूल-मिट्टी व अनजान व्यक्तियों अथवा राहगीरों पर रंग फेंकने से परहेज करने की बात कही. उन्होंने होलिका दहन के दौरान भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व को लेकर अब तक चिन्हित 260 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. होली के दौरान हुड़दंगियों एवं शराबियों के पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा. सीओ रवि राज ने कहा कि क्षेत्र में 15 से 16 स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहां मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में चौकीदारों की ड्यूटी लगाकर हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी. बैठक में अंचल अधिकारी रविराज, एएसआई अभिमन्यु कुमार, एसआई पूजा कुमारी के अलावा पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार, मुखिया शशि भूषण कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, परशुराम सिंह, मनोज भारती, पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा, अनिल सिंह, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >