हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में रतैठा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार रतैठा निवासी कटिमन तांती की पत्नी सरिता देवी ब्रह्मण टोला बहियार में घास काटने गयी थी. उस दौरान रतैठा निवासी देव नारायण पाठक का पुत्र मनोज पाठक ने महिला के साथ छेड़खानी की.
महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. जिसमें महिला जख्मी हो गयी. महिला का ईलाज प्राथमिक स्वास्थय केंद्र हवेली खड़गपुर में कराया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रिजवान खां ने बताया कि पीड़िता सरिता देवी के फर्द बयान पर एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए रतैठा निवासी आरोपी मनोज पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
