रामकुमार के निधन पर शोक

बनमा इटहरी : लोक जनशक्ति पार्टी के दलित सेना के प्रदेश महासचिव रामकुमार पासवान के आकस्मिक निधन पर प्रखंड लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मृतक के घर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, प्रखंड प्रमुख आकांक्षा सुप्रिया ने पहुंचकर परिजनों को ढ़ांढ़स दिलवाया. युवा नेता अमरेंद्र […]

बनमा इटहरी : लोक जनशक्ति पार्टी के दलित सेना के प्रदेश महासचिव रामकुमार पासवान के आकस्मिक निधन पर प्रखंड लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मृतक के घर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, प्रखंड प्रमुख आकांक्षा सुप्रिया ने पहुंचकर परिजनों को ढ़ांढ़स दिलवाया. युवा नेता अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि रामकुमार पासवान पार्टी ही नहीं, आम लोगों से भी जुड़ाव रखते थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. इधर मृतक के भाई जितेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि मेरा भाई पार्टी की बैठक में भाग लेने दिल्ली गये थे.

जहां बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. लोजपा के युवा नेता अमरेंद्र कुमार यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव, अंगद यादव, दलित सेना के उपेंद्र पासवान, चांद मंजर ईमाम, मिथिलेश कुमार यादव, सतीश पासवान, मुकेश शर्मा, राजेश रंजन, चंदन कुमार, मो मसीर आलम, ललन कुमार सहित दर्जनों ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >