छात्र के साथ की लूटपाट

खगड़िया : स्थानीय स्टेशन मालगोदाम रोड में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह छात्र के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने विरोध किये जाने पर छात्र के साथ मारपीट भी की. इससे छात्र जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि […]

खगड़िया : स्थानीय स्टेशन मालगोदाम रोड में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह छात्र के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने विरोध किये जाने पर छात्र के साथ मारपीट भी की. इससे छात्र जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि परबत्ता के सलारपुर गांव का छात्र रविरंजन कुमार की शिकायत पर तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इधर छात्र रवि रंजन ने बताया कि वह गया-सहरसा ट्रेन से उतरा था. मथुरापुर जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसका बैग व मोबाइल छीन लिया. बैग में प्रमाण पत्र के साथ सात सौ रुपये भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >