घुड़सवार अपराधियों की टोह में दियारा में छापेमारी

गोगरी : प्रखंड के बौरना दियारा में शनिवार को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. अभियान एसपी विमलेश चन्द्र झा ने बताया कि दो दिन पूर्व सूचना मिली की बौरना के दियारा इलाका में दर्जनों की संख्या में घुड़सवार अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं. अपराधियों की टोह […]

गोगरी : प्रखंड के बौरना दियारा में शनिवार को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. अभियान एसपी विमलेश चन्द्र झा ने बताया कि दो दिन पूर्व सूचना मिली की बौरना के दियारा इलाका में दर्जनों की संख्या में घुड़सवार अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं. अपराधियों की टोह लेने और दियारा में अमन चैन स्थापित करने के उद्देश्य से दियारा में छापेमारी की गयी. अभियान एसपी विमलेश चन्द्र झा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एसआइ मनीष कुमार के नेतृत्व में करीब दर्जनों पुलिस बल दुर्गम दियारा इलाके पहुंच कर छापेमारी की, जहां दिन में लोगों को जाने में डर लगता है.

पुलिस ने बौरना दियारा, गोगरी दियारा, झिटकिया दियारा, महेशखूंट में भी सघन छापेमारी की. छापेमारी अभियान में करीब एक दर्जन एसटीएफ जवान के साथ दियारा के हर कोने को पुलिस ने खंगाल दिया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगी. वहीं पुलिस ने दियारा में जमीन संबंधी मामलों को लेकर भी जागरूकता दिखायी. जमीन पर बैठकर सभी पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीण खुश थे. दियारा के लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां की जमीन और फसल को हम सींचते हैं, लेकिन उस पर हक अपराधियों का होता है, दियारा में होने वाली मुख्य फसल कलाई व मकई की फसल को अपराधी लूट लेते हैं और रहा तो कुछ फसल उनके हिस्से में भी छोड़ देते हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दियारा में करीब 100 एकड़ जमीन पर अपराधियों का कब्जा चलता है. पुलिस ने दियारा में होने वाले जलकर विवाद को लेकर भी लोगों से बात की. जिसमें बौरना और गोगरी स्थित जलकर को लेकर भी लोगों से राय लिया गया. मालूम हो कि गोगरी और मुंगेर या शहर के गंगा दियारा में धरनीधर यादव व उसके गिरोह के अपराधियों का भी दबदबा है. धरनीधर यादव लंबे समय से फरार चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >