घरेलू विवाद में जहर खाने से महिला की मौत

शव कब्जे में कर पुलिस कर रही छानबीन बेलदौर : थाना क्षेत्र के पचौत गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों को जब आशंका हुई कि उक्त महिला की मौत जहर खाने से हुई है, तो मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस महिला के शव […]

शव कब्जे में कर पुलिस कर रही छानबीन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के पचौत गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों को जब आशंका हुई कि उक्त महिला की मौत जहर खाने से हुई है, तो मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस महिला के शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गांव के श्यामसुंदर रजक की पत्नी कल्पना देवी ने पारिवारिक कलह को लेकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन वर्ष पूर्व पूर्णिया के बालू घाट निवासी कल्पना की शादी गांव के श्यामसुंदर रजक से हुआ था. शादी के बाद अधिकतर समय मृतका मां के पास रहती थी. काफी समझा बुझा कर महिला के परिजनों ने उसे ससुराल भेजा था. घटना के एक दिन पूर्व ही मृतका के पिता पचौत से अपने घर गये थे
. घटना को लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे है. आसपास के लोग इस घटना को लेकर हतप्रभ है, मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि जहर खाकर महिला के मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है. मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >