23 जनवरी को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में जिले से कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया.
खगड़िया : भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में 29 जनवरी से 14 फरवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाली खेल इंडिया के तहत राष्ट्रीय अंडर 17 बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले की पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया.
वहीं बालिका अंडर 14 वर्ग में एक खिलाड़ी का चयन किया गया. जिला हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में जिले से कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा खगड़िया जिले के खिलाड़ियों का चयन होना जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है. राज्य स्तरीय टीम में जिले की चयनित खिलाड़ी निक्की कुमारी, छोटी कुमारी, निशा कुमारी, नेहा प्रवीण, खुशी कुमारी, नीतीश कुमार को शामिल किया गया है. वहीं चयनित खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए हॉकी संघ के अध्यक्ष राज कुमार फोगला,
नपसभापति मनोहर यादव इस उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिले को गौरवान्वित किया है. उक्त खिलाड़ियों को नगर परिषद हॉकी खेल कीट देकर सम्मानित करेंगे. जिससे अन्य विभिन्न वर्गों के बालक बालिका खिलाड़ी भी तन व मन लगाकर हॉकी खेल खेलकर आगे बढ़ने का काम करेंगे. वहीं संघ के उपाघ्यक्ष हेमा भारती, नवीन गोयनका ,संरक्षक नागेन्द्र सिंह त्यागी,शिवराज यादव,विजय यादव, रूस्तम अली ,विनय पटेल,रविशचंद्र बंटा, शंकर सिंह, अरविंद मोहन, मुकेश कुमार सिन्हा,संदेश रंजन, विजय कुमार,रविश कुमार,विनय यादव, पप्पू यादव सहित सैकड़ों खेलप्रमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है.
