बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में मानव शृंखला में भाग लेने जा रहे सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को बलैठा पंचायत के ढ़ाढ़ी गांव से एक दर्जन से अधिक महिला मानव शृंखला में भाग लेने के लिए शनिवार को ऑटो पर ओवरलोडे सवार हो उसराहा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ढाढी गांव के मोड पर ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी.
जिसमें सवार 9 लोग घायल हो गए. घायलों में ढ़ाढ़ी गांव के सुजिला खातून, हैरून खातून, बेबी खातून, संजुला देवी, रीता देवी सहायिका आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79, हलीमा खातून, साबो देवी, रवीना खातून, एवं दूरो देवी शामिल हैं. जबकि ददरौजा के बादल मुनी, देवन्ती देवी मानव शृंखला में भाग लेने के बाद लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना मे घायल हो गये. यह दुर्घटना पीडब्ल्यूडी सड़क बेलदौर भगवती स्थान के समीप हुई.
इसमें बेलदौर वार्ड न 12 के ललिता देवी टैक्ट्रर के ठोकर लगने से घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक वह घास लेकर घर आ रही थी. इसी क्रम में ट्रैक्टर से उसे ठोकर लग गई, जिससे उसका बायां पैर जख्मी हो गया. तीसरी घटना बेलदौर प्रखंड मुख्यालय के समीप की है. चक्रमणियां गांव के गंगा साह का दस वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बेलदौर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में बाईक सवार ने उसे ठोकर मार दी. जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना के बाद बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिंहा, थानाध्यक्ष शशि कुमार आदि ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल जाना. इधर, ढाढ़ी में घटित टैम्पु दुर्धटना मे गंभीर रूप से घायल हुई संजुला देवी एवं हैरूण खातुन को बेहतर इलाज के लियचे रेफर कर दिया.
