खगड़िया : राज्य के सभी छोटे बड़े शहरों के फुटपाथी दुकानदारों को वाजिब अधिकार मिलने तक आंदोलन के संकल्प के साथ फुटपाथी वेंडर्स सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हुआ. स्थानीय केएन क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय भेंडर्स सम्मेलन के दौरान राज्य समन्वयक राकेश त्रिपाठी ने कहा कि परिचय पत्र निर्गत करने का आदेश जारी किये जाने के बाद बीते 3 वर्षों से ऑल इण्डिया वेंडर्स कमेटी द्वारा 20 जनवरी को भेंडर्स डे मनाया जाता है. फुटपाथी दुकानदारों को आये दिन अतिक्रमण के नाम पर परेशानी झेलनी पड़ती है. बैंकों में फुटकर दुकानदारों के लिए सरकार द्वारा कोई योजना का रूपरेखा तैयार नहीं किया गया है. जिसके कारण फुटकर दुकानदार बीते कई दशकों से उपेक्षित है. राज्य सरकार द्वारा सूबे के 42 शहरों में फुटकर दुकानदारों का सर्वे कराया है.
लेकिन सर्वे आधारित फुटकर दुकानदारों को नगर परिषद/ नगर पंचायत द्वारा अभी तक परिचय पत्र निर्गत नहीं किया गया है. सम्मेलन के पूर्व शहरों के विभिन्न मार्गों में रैली के रूप में भ्रमण किया. शहर शहर के सभी फुटकर दुकानदार अपने अपेन दुकान को बंद कर सम्मेलन में भाग लिया. इसमें पूर्व बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के सदस्य डा मोख्तारूल हक नासवी, भोजपुर जिले के प्रभारी इंदू सिंह, संरक्षक मो मुसलिम पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व सम्मेलन में आये अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.
जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष बिनय कुमार गुप्ता ने की. इंदू देवी ने फुटपाथी भेंडरों की परेशानियों पर चर्चा करते हुए सरकार से निराकरण की मांग की. खासकर महिला वेंडरों के साथ होने वाली कठिनाइयों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हक के लिये आंदोलन करें. सर्वे की सूची के अनुसार वेंडरों को परिचय पत्र निर्गत करने, टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक नियमित रूप से करने, भेंडिंग जोनब ना कर फुटपाथी दुकानदारों को बसाने, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने आदि की मांग करते हुए वक्ताओं ने हक के समर्थन में आवाज बुलंद की. सम्मेलन में टीएलएफ के विनय कुमार, हारुण रसीद, महबूब आलम, ,नासवी राज्य संघ के अध्यक्ष नंदलाल, नीलम देवी, रुपा देवी, जरीना खातून, फिरोजा खातून, टीएलएफ सचिव अकबर, पुरुषोत्तम ठाकुर, विरेंद्र कुमार पोद्दार, कंचन देवी, अनील कुमार मेहता, रणविजय चौरसिया, कामेश्वर सिंह, सोनेलाल सिंह, श्रवण पोद्दार, बबलू कुमार, रामचंद्र महतो मौजूद थे.
