अब भी 28 पंचायतों में शराब का अवैध कारोबार

खगड़िया : ख कड़ाई के बाद भी जिले के 28 पंचायतों में शराब का अवैध कारोबार जारी है. इन पंचायतों में चोरी-छिपे शराब की खरीद-बिक्री व सेवन की गुप्त सूचना को सरकार ने गंभीरता से लिया है. बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेज कर शराब के […]

खगड़िया : ख कड़ाई के बाद भी जिले के 28 पंचायतों में शराब का अवैध कारोबार जारी है. इन पंचायतों में चोरी-छिपे शराब की खरीद-बिक्री व सेवन की गुप्त सूचना को सरकार ने गंभीरता से लिया है. बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेज कर शराब के अवैध कारोबार वाले ऐसे चिह्नित पंचायतों में स्पेशल अभियान चला कर शराबबंदी को हर हाल में सफल बनाने का निर्देश दिया है.

जिसके बाद डीएम जय सिंह ने इन पंचायतों में शराबबंदी का दूसरा चरण चलाने को मंजूरी देते हुए उत्पाद अधीक्षक व एसपी को सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है. ताकि शराब के अवैध कारोबारी व सेवन करने वाले शराबी को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके. साथ ही शराबबंदी को सफल बनाने के लिये चिह्नित पंचायतों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाने की योजना है.

खुफिया रिपोर्ट से खुला राज : बताया जाता है कि जीविका दीदी सहित अन्य स्त्रोतों से सरकार को यह जानकारी मिल रही थी कि शराबबंदी के बावजूद कुछ इलाकों में अभी भी अवैध कारोबार जारी है. जहां कई गुना ज्यादा कीमत पर अभी भी शराब मिल रहे हैं. झारखंड सहित कई राज्यों से तस्करी कर लाये गये शराब की ज्यादा कीमतों पर खरीद-बिक्री का खेल चल रहा है. इसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय तक पहुंचने के बाद सरकार के मुख्य सचिव ने ऐसे तत्वों पर सख्ती से नकेल कसने का निर्देश दिया गया है. जानकारी अनुसार शराब तस्करी के कारोबार में महिलाएं भी शामिल हैं. बीते दिनों रेलवे पुलिस ने शराब की खेप तो पकड़ी लेकिन कारोबारी फरार होने में सफल रहे. रेल पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ कि शराब तस्करी में महिलाएं सक्रिय हैं.
24 घंटे के अंदर कार्रवाई आवश्यक
जीविका के एक अधिकारी ने बताया कि अगर किसी जगह पर शराब की बिक्री या पीने की गुप्त सूचना पुलिस को मिलती है तो संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी को तुरंत एक्शन लेना होगा. इतना ही नहीं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर मुख्यालय में रिपोर्ट भेजना है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई में अगर कोई भी थानाध्यक्ष आनाकानी या लापरवाही बरतते हैं तो इसकी सूचना दूसरे दिन मुख्यालय में दी जायेगी. जिसके बाद संबंधित थानाध्यक्ष पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. इसके अलावा जिले के चिह्नित किये गये 28 पंचायतों में लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यमों से जागरुकता अभियान भी चलाये जाने की योजना है.
प्रखंड पंचायत
खगड़िया मथुरापुर, सन्हौली, कोठिया
अलौली चेरा-खेरा, बंध चातर, बहादुरपुर, हरिपुर, मेघौना
चौथम बुच्चा, सरसवा, ठुठ्ठी मोहनपुर, रोहियार, हरदिया
बेलदौर एतमादी, कंजरी, कुरबन, दिघौन, चोढली
गोगरी सपहा, झिटकिया, पितौंझिया, इटहरी, कोयला
परबत्ता यादवपुर अगौंनी, अररिया, सौर उत्तरी, माधवपुर
मानसी अमनी
शराबबंदी के बाद भी खगड़िया के 28 पंचायतों में अवैध कारोबार के खुफिया इनपुट बाद पुलिस-प्रशासन चौकस
बिहार के मुख्य सचिव ने चिह्नित पंचायतों में विशेष छापेमारी अभियान चला कर धर-पकड़ का दिया आदेश
शराबबंदी के बाद भी चोरी-छिपे शराब के सेवन व खरीद-बिक्री रोकने के लिये चलेगा दूसरे चरण का अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >