पछुवा हवा ने बढ़ायी ठंड घर में दुबके रहे लोग

खगड़िया : फ मौसम होने के बावजूद सर्द हवा से कनकनी हद से ज्यादा बनी हुई है. ठंडी हवा के कारण धूप का असर नहीं हो रहा है. सुबह तथा दोपहर बाद तापमान काफी कम हो जाने के कारण खुले में रहना मुश्किल हो गया है. ठंड में बढ़ोतरी ने लोगों के जीवनक्रम को बदल […]

खगड़िया : फ मौसम होने के बावजूद सर्द हवा से कनकनी हद से ज्यादा बनी हुई है. ठंडी हवा के कारण धूप का असर नहीं हो रहा है. सुबह तथा दोपहर बाद तापमान काफी कम हो जाने के कारण खुले में रहना मुश्किल हो गया है. ठंड में बढ़ोतरी ने लोगों के जीवनक्रम को बदल दिया है. समय सारणी अस्त व्यस्त हो गयी है. शाम होते ही हवा में कनकनी अधिक होने से लोग अलाव जलाकर अपने को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं. खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चे एवं राहगीरों को इसका असर झेलना पड़ रहा है. इसका असर जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है. सड़क के किनारे जलाये जाने वाले अलाव के निकट लोगों के भीड़ के बीच जानवर भी खुद को ठंड से बचाते दिख रहे हैं.

मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो रहे लोग : सर्द हवा की चपेट में आने के कारण लोग मौसमजन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. अधिकांश लोग सर्दी, खांसी, बुखार, सिर व बदन दर्द आदि से परेशान हैं. विशेषकर बुजुर्ग व बच्चों पर इसका अधिक असर देखा जा रहा है. हृदय रोग, रक्तचाप आदि के मरीजों के लिए मौसम भारी पड़ रहा है. ऐसे रोगी दिनभर बिछावन पर सिमटे रहते हैं.
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर हालत खराब
यात्रियों को सर्द मौसम की अधिक मार झेलनी पड़ रही है. इसका असर महेशखूंट रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर देखने को मिल रहा है. गाड़ी पकड़ने के लिए इन स्थानों पर पहुंचने वाले तथा गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों की हालत काफी खराब नजर आती है. इन स्थानों पर लोग कचड़ा आदि जलाकर अपने को गर्म रखने की कोशिश करते दिख रहे हैं. शाम के समय महेशखूंट स्टेशन और आसाम रोड परिसर आदि के निकट खुले में रात गुजारने वाले गरीब लोगों पर सर्द हवा भारी पड़ रही है. इनमें अधिकांश ऐसे लोग हैं जो दूसरे की दया पर गुजर कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >