सोनवर्षा गोलीकांड का आरोपित फौजी गिरफ्तार

चौथम : थाना क्षेत्र के दियारा स्थित सोनवर्षा गांव में बीते शुक्रवार को भूमि विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपित फौजी सुजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गोलीबारी में जख्मी भूटो यादव के बयान पर एक पक्ष के 15 लोगों के विरुद्ध चौथम थाना में मामला दर्ज किया […]

चौथम : थाना क्षेत्र के दियारा स्थित सोनवर्षा गांव में बीते शुक्रवार को भूमि विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपित फौजी सुजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गोलीबारी में जख्मी भूटो यादव के बयान पर एक पक्ष के 15 लोगों के विरुद्ध चौथम थाना में मामला दर्ज किया है. जिसमें फौजी सुजीत यादव भी शामिल है.

मालूम हो कि घटना के बाद गुप्त सूचना पर मानसी पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उल्लेखनीय है कि 18 कट्ठा जमीन को लेकर गुलाब यादव एवं भोला यादव के बीच विवाद में गोलीबारी हुई. जिसमें भोला पक्ष के अशोक एवं खेत में काम कर रहे भूटो यादव जख्मी हो गये. गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी अशोक यादव का इलाज बेगूसराय में चल रहा है. बहरहाल भोला यादव गुट के द्वारा अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया. गोलीकांड के आरोपी फौजी सुजीत कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि चौथम थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >