बच्चे की मौत के मामले में कार्रवाई का आदेश

विद्युत अभियंता व उपभोक्ता पर होगी कार्रवाई सुनवाई कर एडीएम ने कार्यपालक अभियंता को दिये निर्देश 25 जनवरी तक विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मांगी गयी रिपोर्ट खगड़िया : जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी ने बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई के आदेश दिये हैं. करीब दो माह तक चली सुनवाई में यह साफ […]

विद्युत अभियंता व उपभोक्ता पर होगी कार्रवाई

सुनवाई कर एडीएम ने कार्यपालक अभियंता को दिये निर्देश
25 जनवरी तक विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मांगी गयी रिपोर्ट
खगड़िया : जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी ने बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई के आदेश दिये हैं. करीब दो माह तक चली सुनवाई में यह साफ हो गया है कि 5 अक्तूबर को चित्रगुप्त नगर में बिजली करेंट से जो नाबालिग बच्चे की मौत हुई थी उसके लिए बिजली विभाग के अभियंता के साथ साथ संबंधित बिजली उपभोक्ता भी जिम्मेवार हैं. जिन्होंने अवैध रूप से दूसरे व्यक्ति को बिजली कनेक्शन मुहैया कराया था. बिजली के करेंट लगने से शहर के चित्रगुप्त नगर मुहल्ले के एक बच्चे योगेन्द्र राय की मौत हो गई थी.
बताया जाता है कि ई रिक्शा के बैट्री चार्ज करने के दौरान उक्त बच्चे को करंट लगी थी. जिस कारण नाबालिग की मौत हो गई थी. इधर इस मामले में दो माह बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसके बाद अब दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किये गये है.
क्या हुआ है खुलासा
बच्चे की मौत के बाद शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह के द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत की गयी थी. जिसमें नाबालिग की मौत के लिये जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुनवाई के दौरान ही जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस पूरे मामले में रिपोर्ट तलब किया था. हालांकि विभागीय अभियंता के द्वारा मामले को न तो गंभीरता से लिया गया और न ही सुनवाई पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने के बावजूद तथ्यपरक जांच रिपोर्ट ही प्रस्तुत किया गया.
करंट लगने से बच्चे की हो गयी थी मौत
बिजली विभाग की रिपोर्ट ही बनी गले की फांस
जो रिपोर्ट बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा सुनवाई पदाधिकारी सह एडीएम के समय प्रस्तुत किये गए उससे विभाग की बड़ी लापरवाही की पोल खुल गयी. विद्युत विभाग के द्वारा यह प्रतिवेदन दिया गया है. कि उपभोक्ता दिलीप साह, रंजीत कुमार अम्बष्ट एवं अशोक कुमार जमैयार के लिए एक ही उपभोक्ता संख्या यानी कनेक्शन नंबर NH/CS/289 आवंटित किये गए है. कार्यपालक अभियंता के इस रिपोर्ट पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सिंह ने भी सवाल किये है.
इन्होंने इस रिपोर्ट को संदेहात्मक करार दिया है. साथ ही पूछा है कि तीन अलग अलग व्यक्तियों ने नाम से एक कनेक्शन कैसे जारी किया गया है. जानकार बताते है कि एक व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से अन्य लोगों को बिजली मुहैया कराई जाती थी और धड़ल्ले से ई रिक्शा का बैट्री चार्ज किया जाता है. इसी दौरान करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >