महिला आइटीआइ के लिए जमीन चिह्नित

जेल व प्रखंड कार्यालय के बीच में खाली पड़े चर्म उद्योग विभाग की जमीन पर होगा निर्माण खगड़िया : महिलाओं के लिए जिला मुख्यालय में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र (आईटीआई) के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है. बताया जाता है कि जेल तथा प्रखंड कार्यालय के बीच में खाली पड़े चर्म उद्योग विभाग […]

जेल व प्रखंड कार्यालय के बीच में खाली पड़े चर्म उद्योग विभाग की जमीन पर होगा निर्माण

खगड़िया : महिलाओं के लिए जिला मुख्यालय में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र (आईटीआई) के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है. बताया जाता है कि जेल तथा प्रखंड कार्यालय के बीच में खाली पड़े चर्म उद्योग विभाग की जमीन पर महिलाओं के लिए आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा. भवन निर्माण के लिए राज्य स्तर से काफी समय पूर्व ही जमीन खोजने के निर्देश दिये गए थे. लेकिन अब जाकर महिला आईटीआई के लिए जमीन की खोज पूरी कर अंचल स्तर से जिला स्तर पर प्रस्ताव भेजे गए है.
उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले में पुरूषों के लिए दोनों अनुमंडलों में आईटीआई, इंजिनीयरिंग कालेज, एएनएम व जेएनएम प्रशिक्षण केन्द्र सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज का भी निर्माण प्रस्तावित है. राज्य स्तर से उक्त सभी तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है. जिला स्तर पर इन संस्थानों के भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज की जा रही है. गोगरी अंचल में पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध हो चुका है.
इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए दो जगहों पर हुई है जमीन की जांच
इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए दो जगहों से जमीन के प्रस्ताव मिले हैं. इन दोनों जगहों के जमीनी जांच भी कराई गई है. बताया जाता है कि हरदासचक मौजा में श्यामलाल ट्रस्ट कुछ शर्तों के आधार पर इंजीनियरिंग कालेज के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है. वहीं इमली मौजा में भी कालेज के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने की बातें कही जा रही है. राज्य स्तर से इंजिनियरिंग कालेज के निर्माण के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग से सटे हुए दस एकड़ सिचिंत जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >