अच्छी खबर Â महिलाओं व बुजुर्गों को बिना कोई फाॅर्म भरे मिलेगी खाता खोलने की सुविधा
खगड़िया : जल्द ही पोस्ट ऑफिस में एक नया सेक्शन बनाया जा रहा है, जिसे इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा. इससे लोगों को राहत मिलेगी
डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को घर बैठे खाता खुलवाने की व्यवस्था नये साल में करने जा रही है. नयी व्यवस्था के तहत महिलाओं और बुजुर्गों को बिना कोई फार्म भरे खाता खोलने की सुविधा मिलेगी. ग्राहक को सिर्फ आधार कार्ड दिखाना होगा. इसी तरह घर बैठे पैसों के निकासी की भी सुविधा हासिल होगी.
पूरी योजना में डाकघर व ग्राहकों के बीच डाकिए सेतु का काम करेंगे. इसके लिए हर डाकिये को एक विशेष स्वाइप मशीन दी जायेगी. जिस पर महज ग्राहकों के अंगूठे का निशान लेकर उनके खाते खोले जा सकेंगे. विभाग द्वारा इस नई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की अलग से बहाली की जा रही है. योजना को इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा.
क्या है पोस्टल पेमेंट बैंक : उपडाकपाल अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही पोस्ट ऑफिस में एक नया सेक्सन बनाया जा रहा है. जिसे इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा. उक्त बैंक का प्रमुख संबंधित डाकघर के डाकपाल होंगे. जिनकी देखरेख में विभाग का यह सेक्शन काम करेगा. यह पूरी तरह से बैं¨किंग प्रणाली होगी, जहां लोन के अलावा आम बैंकों द्वारा हासिल होने वाली सारी सुविधाएं मौजूद होंगी. इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर की ओर डाक विभाग के प्रवेश का यह एक बड़ा कदम साबित होगा. जहां आम उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों से बढ़चढ़ कर सारी सुविधाएं हासिल होंगी.
ऐसे काम करेगी नयी प्रणाली : डाक विभाग ने पोस्टल बैंक के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है.
इसके तहत हर क्षेत्र के डाकिया को एक नये प्रकार की स्वाइप मशीन विभाग उपलब्ध करायेगा. मशीन पर अंगूठा रखते ही किसी भी व्यक्ति का सारा विवरण विभाग में दर्ज हो जायेगा.उसके बाद डाकिया द्वारा सिर्फ पैसा दर्ज करते ही व्यक्ति का खाता खुल जायेगा.यह व्यवस्था सीधे आधार लिंक से जुड़ा होगा, जिससे किसी को न तो अतिरिक्त फार्म भरने की जरूरत होगी और न कोई फोटो आदि देना होगा.
क्या है सुविधाएं : इसके तहत खाता खोलने वालों को कागजात आदि जुटाने के साथ ही कतार में लगने के झंझटों से मुक्ति मिलेगी. यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं और बुजर्गों के लिए विभाग द्वारा दी जायेगी. जिन्हें आम तौर पर डाक घर तक जाने में असुविधा होती है.
