शान . कॉलेज की स्थापना स्व़ हरिवंश नारायण सिंह के प्रयास से िकया गया
कोसी महाविद्यालय का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कोसी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ रामपूजन सिंह ने की.
खगड़िया : कोसी महाविद्यालय का 71वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कोसी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ रामपूजन सिंह ने की. मौके पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा कोसी कॉलेज के संस्थापक व शिक्षाविद् स्व हरिवंश नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. माल्यार्पण के बाद स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ रामपुजन सिंह, नगर परिषद के नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डाॅ विजय कुमार रंजन ने कहा कि कोसी कॉलेज की स्थापना आठ जनवरी 1947 को तत्कालीन एसडीओ स्व हरिवंश नारायण सिंह द्वारा किया गया था.
जिस समय भारत में आजादी की लड़ाई चल रही थी. श्री सिंह अंग्रेजों की गोलियों की परवाह किये बिना जिले में उच्च शिक्षा का लौ जलाने का भरपूर प्रयास किया और इस में वे जिले के बुद्धिजीवियों, स्थानीय नेताओं के सहयोग से सफल हुए और कोसी कॉलेज का नींव डाला गया. वहीं, कोसी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ रामपूजन सिंह उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में ड्रेस कोड में आने की भी जरूरत है. इससे कॉलेज की गरिमा में बढ़ोतरी होगी. श्री सिंह ने कहा कि कोसी कॉलेज की प्रतिष्ठा बहुत है. उन्होंने स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं की उपलब्धियां भी गिनायी. यहां के सैकड़ों छात्र- छात्राएं बिहार ही नहीं बल्कि देश में अपना परचम लहराने में कायम हुए हैं. नगर परिषद के सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि वे भी इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं. वे कॉलेज के विकास के प्रति संकल्पित हैं. कॉलेज के विकास को लेकर मुझसे जो बन पड़ेगा करने को तैयार हैं. वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने भी समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को जिला परिषद की बैठक में रखूंगा. ताकि कॉलेज का उत्तरोतर विकास हो सके. इस अवसर पर सीमा भारती, रूची कुमारी, अनुपम कुमारी, ज्योति कुमारी तथा नीतू कुमारी द्वारा कुलगीत, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किया गया. स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिस में कॉलेज की कई छात्राओं के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गयी. इस अवसर पर पेंटिंग, रंगोली, निबंध, वाद विवाद तथा क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डाॅ कपिलदेव महतो, डाॅ आनंद कुमार, श्मसाद अली, राहुल देव सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
