को-ऑपरेटिव बैंक किसानों की है रीढ़ सहायकों को बैंक किया आवंटित

खगड़िया : जिला को-ऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए हाल ही में 24 बहुउद्देशीय सहायकों को राज्यस्तर से बहाल किया गया था. जिलास्तर पर ट्रेनिंग देने के बाद बहुउद्देशीय सहायकों को बैंक भेजा गया है. मंगलवार को सभी सहायकों को बैंक आवंटित कर दिया गया. जिन्हें प्रशिक्षण […]

खगड़िया : जिला को-ऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए हाल ही में 24 बहुउद्देशीय सहायकों को राज्यस्तर से बहाल किया गया था. जिलास्तर पर ट्रेनिंग देने के बाद बहुउद्देशीय सहायकों को बैंक भेजा गया है. मंगलवार को सभी सहायकों को बैंक आवंटित कर दिया गया. जिन्हें प्रशिक्षण के बाद बैंक की सातों शाखाओं में भेजा गया है.

सभी नव नियुक्त सहायकों को को-ऑपरेटिव के चेयरमैन राजेश कुमार ने बैंक आवंटन पत्र सौंपा. उन्होंने सभी सहायकों को को-ऑपरेटिव बैंक के हित में कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक किसानों का रीढ़ है. किसानों के हित में कार्य करने से ही बैंक व किसान को लाभ मिलेगा.

वहीं डीसीओ सह एमडी रामाश्रय राम ने बताया कि ये सभी सहायक बैंक के साथ साथ पंचायतों में भी जाकर काम करेंगे. इ ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे तथा गांवों में जाकर लोगों का खाता खोलने का निर्देश दिया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजनीति सिंह ने भी सभी बहुउद्देश्य सहायकों को बधाई दिया. साथ ही पैक्स में होने वाले काम की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >