सड़क को बनाया स्टैंड

परेशानी. शहर में चलना हुआ मुश्किल लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़कों पर लगे वाहन के कारण स्टैंड और सड़क में अंतर निकालना मुश्किल हो जाता है. खगड़िया : शहर की विभिन्न सड़कों पर पहले से ही फुटकर विक्रेताओं ने अपना कब्जा जमा रखा है. इससे […]

परेशानी. शहर में चलना हुआ मुश्किल

लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़कों पर लगे वाहन के कारण स्टैंड और सड़क में अंतर निकालना मुश्किल हो जाता है.
खगड़िया : शहर की विभिन्न सड़कों पर पहले से ही फुटकर विक्रेताओं ने अपना कब्जा जमा रखा है. इससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है. वहीं स्टेशन रोड से बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों के किनारे दर्जनों माल वाहक वाहन लगाये जाने के कारण दिन प्रतिदिन सड़क सिकुड़ती जा रही है, लेकिन इन सारी परेशानियों से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ रहा है, जबकि माल गोदाम रोड से बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों के दोनों छोर पर ऑटो चालक ऑटो लगाकर सवारी को सुबह से देर शाम तक उतारने व चढ़ाने का काम करते हैं. भले ही लोग जाम में घंटों फंसे रहे, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है.
वहीं शहरवासी पवन कुमार, सुनील जयसवाल, राहुल कुमार, नवीन कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों को कठिनाई हो रही है. अगर जिला प्रशासन इस ओर ध्यान देता तो ऐसे अवैध वाहन सड़कों पर नहीं लगाये जाते. उन्होंने कहा कि नगर थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी शहर के सभी मार्गों में गश्त करती है, जो सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है. लोग अब इस भीषण समस्याओं निबटने के लिए खुद सड़क पर उतरने के मूड में है.
अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई घटी: शहर के एमजी मार्ग, राजेन्द्र चौक, स्टेशन रोड व माल गोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड, एसडीओ रोड, मील रोड, शहीद प्रभु नारायण चौक, नगरपालिका रोड सहित अन्य मार्गों में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों पर दुकान लगाकर अपना कब्जा जमा रखा है.
तीन पहिया वाहनों से होती है परेशानी: सड़क किनारे तीन पहिया वाहन लगाये जाने के कारण भी जाम की समस्या बनी रहती है. खासकर बैंकों, होटलों व दुकानों के आगे ऐसे वाहन चालक बेखौफ अपने वाहन लगाकर सवारी चढ़ाते और उतारते हैं. इससे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. ऐसे वाहनों में ऑटो रिक्शा के साथ साथ ई रिक्शा चालक भी समान रूप से दोषी हैं. अगर ऐसे वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में शहर की स्थिति भयावह होगी.
एमजी मार्ग में अवैध पार्किंग से लगता है जाम
शहर के विभिन्न मार्गों के साथ साथ एमजी मार्ग में जेएनकेटी इंटर विद्यालय तथा एसआर विद्यालय के समीप भी अवैध रूप से ऑटो पार्किंग की जाती है. आम लोगों के साथ ही विद्यालय जाने वाले छात्र -छात्राएं भी परेशानियों से रोज रूबरू होते हैं. शहरवासियों को सबसे ज्यादा इस बात से परेशानी है कि पुलिस के नाक के नीचे शहर तथा विद्यालय के समीप अवैध पार्किंग की जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >