वार्ड सदस्य एवं पंच का चुनाव स्थगित

खगड़िया : जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत में होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन की तिथि को राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है. मालूम हो कि जिले के वार्ड सदस्य के 120 पद एवं पंच के 208 पद विभिन्न कारणों से रिक्त है. राज्य चुनाव […]

खगड़िया : जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत में होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन की तिथि को राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है. मालूम हो कि जिले के वार्ड सदस्य के 120 पद एवं पंच के 208 पद विभिन्न कारणों से रिक्त है. राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच का नाम निर्देशन की तिथि 19 दिसंबर से निर्धारित था.

208 पंचों का होना है चुनाव : जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह ने बताया कि अलौली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में पंच पद के लिए 55 पद रिक्त हैं. सदर प्रखंड में 67, मानसी में पांच, चौथम में चार, बेलदौर में 30, गोगरी में 36 तथा परबत्ता प्रखंड में 11 पंच पद रिक्त है. इस तरह हरिपुर में पांच एवं 10 नंबर वार्ड के किसी भी व्यक्ति द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया था.
जबकि बहादुर पंचायत में वार्ड पंच के लिए वार्ड संख्या 1, 7, 10, 11, 12, 14, 16 एवं 17, छिकौड़ी में आठ नंबर, सहसी में तीन, चार, एवं सात, हथवन में सात नंबर, मेघौना में 15, 16 एवं 20, चेराखेरा में एक, छह, 15 एवं 16, रामपुर अलौली में सात एवं आठ, अलौली में 12, रॉन में दो, 10 एवं 11, गोरियासी में एक, पांच, सात, आठ एवं 15, शंभा में तीन नंबर, चांपूराखुर्द में एक, दो, तीन, चार एवं छह, बांध चातर में तीन एवं आठ, अंबा इचरूआ में तीन, 14, 18 एवं 19, आनंदपुर मारण में एक, दो, नौ, 11, 12, 13, 15, 16, 17 एवं 18, दहमाखैरी खुटहा में 13 एवं 14 वार्ड में पंच पद रिक्त है. जिसके नाम निर्देशन की तिथि को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
किस पंचायत में कौन वार्ड है रिक्त
सदर प्रखंड के तेतारावाद पंचायत के 11 नंबर वार्ड, जलकौड़ा में 7 नंबर, माड़र दक्षिणी में 11 नंबर, माड़र उत्तरी में 13 नंबर तथा रहीमपुर दक्षिण में छह नंबर वार्ड के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा नाम निर्देशन का आवेदन नहीं दिया था. वहीं बेलदौर प्रखंड के महिनाथ नगर में वार्ड नंबर एक, बेला नवाद में 12 नंबर, तेलिहार में 11 नंबर, दिघौन 11 नंबर वार्ड सदस्य का पद रिक्त है. जबकि गोगरी प्रखंड बन्नी में 20 नंबर, शेरचकला में एक नंबर तथा पसराहा में तीन नंबर का वार्ड रिक्त है. परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत में आठ नंबर, तेमथाकरारी में एक एवं 11 वार्ड के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया था. इस तरह जिले के ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 120 पद रिक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >