पुरबिया एक्सप्रेस चली 25 घंटे विलंब से

खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन नियत समय से घंटों विलंब से पहुंची. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं गाड़ी संख्या न्यू आदर्श नगर से सहरसा तक जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस नियत समय से 25 घंटा 19 मिनट विलंब से चल रही थी. वहीं […]

खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन नियत समय से घंटों विलंब से पहुंची. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं गाड़ी संख्या न्यू आदर्श नगर से सहरसा तक जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस नियत समय से 25 घंटा 19 मिनट विलंब से चल रही थी. वहीं गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल से गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थइस्ट एक्सप्रेस नियत समय से 16 घंटा 33 मिनट विलंब, गाड़ी संख्या 15532 अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस नियत समय से 16 घंटा विलंब, गाड़ी संख्या 15206 सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस नियत समय से 8 घंटा 11 मिनट विलंब सहित कई गाड़ियां विलंब से चल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >