हादसे में तीन मरे सड़क पर शव रख कर एनएच जाम करते लोग.

खगड़िया : जिले में मंगलवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को परमानंदपुर ढाला के पास सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम लगभग एक घंटे […]

खगड़िया : जिले में मंगलवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को परमानंदपुर ढाला के पास सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम लगभग एक घंटे तक लगी रही. पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया गया. इधर, राहगीरों के सहयोग से जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

देर शाम खगड़िया से महेशखूंट की ओर जा रही ऑटो को सामने से आ रही एक अल्टो कार ने ठोकर मार दी जिसके कारण ऑटो पर सवार मां बेटे की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. उक्त घटना में मानसी थाना क्षेत्र के घरारी गांव निवासी 30 वर्षीय सम्मो खातून व मृतका के पुत्र तीन वर्षीय अफरोज की मौत घटनास्थल पर हो गयी. ऑटो पर सवार खगड़िया रेलवे कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार रविदास, संजू देवी, बुधनी देवी, जहांना खातून, दुलारी देवी आदि जख्मी हो गये. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
घटना के बाद अल्टो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे डीएसपी रामानंद सागर, थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को भी आक्रोशित लोगों ने खरी खोटी सुनायी. लोगों द्वारा ढाला के पास पुलिस बल तैनात करने तथा मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की.
दूसरी घटना पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुई जिसमें मोटर साइकिल सवार महेशखूंट के लोहिया चौक निवासी बालो सिंह के 24 वर्षीय पुत्र बंटी उर्फ दिनेश की मौत हो गयी. घटना पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा ढाला के समीप हुई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी बंटी की
हादसे में तीन…
इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान मौत हो गयी. अलौली प्रतिनिधि के अनुसार, अलौली थाना क्षेत्र के संतोष पुल के समीप बस के गड्ढे में गिर जाने के कारण सवार आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. बस अलौली से खगड़िया की ओर आ रही थी. अचानक संतोष के समीप बस गड्डे में जाने लगी. इस दौरान बस पर सवार यात्री कूदने लगे और जख्मी हो गये. जख्मी शिक्षिका मृदुला देवी, गुंजा देवी, रामानुज सिंह, मधु देवी आदि का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.
एक दर्जन घायल
परमानंदपुर में ऑटो व अल्टो के बीच हुई टक्कर में मां बेटे की मौत
पसराहा में बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
आक्रोशित लोगों ने किया
एनएच-31 जाम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर ढाला के पास की घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >