फसल क्षति पर भी राहत
पूर्ण रूप से नहीं हो सका अलाव व रैन बसेरा का इंतजाम
खगड़िया : दिसंबर के शुरुआत से ही ठंड का कहर जारी है. मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहा. सुबह से ही कनकनी के कारण लोग घरों में दुबके रहे. अब लोग पूरी तरह ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. पर अब तक सरकारी स्तर पर कहीं भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है. इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके. प्रशासन तापमान में और अधिक गिरावट होने की प्रतीक्षा में है.
कई बार लोग की ठंड में असमय ही मौत तक हो जाती है. फसल क्षति हो जाती है पर सरकारी नियमों की जानकारी नहीं होने से लोगों को आपदा विभाग से इसका लाभ भी नहीं मिल पाता है.
