सख्ती. दो करोड़ के विरुद्ध मात्र 22 लाख रुपये की ही हुई है वसूली
खगड़िया, मानसी, परबत्ता, गोगरी तथा अलौली प्रखंड के बीडीओ ने दर्जनों पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला निलाम पत्र शाखा में सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया है, जिन पंचायत सचिवों पर राशि वसूली के लिए केस दर्ज कराये गये हैं, उन पर योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने का आरोप है.
खगड़िया : जिले के कई पंचायतों के पंचायत सचिवों से योजना की राशि की वसूली नहीं हो पा रही है या फिर यूं कहें की पंचायत सचिव सरकारी खजाने में राशि जमा नहीं कर रहे हैं. खगड़िया, मानसी, परबत्ता, गोगरी तथा अलौली प्रखंड के बीडीओ ने दर्जनों पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला निलाम पत्र शाखा में सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया है. जिन पंचायत सचिवों पर राशि वसूली के लिए केस दर्ज कराये गये हैं. उन पर योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने का आरोप है.
आरोप सत्य पाये जाने के बाद योजना की राशि वसूली के लिए आरोपित कई पंचायत सचिवों के विरुद्ध राशि वसूल के लिए केस दर्ज कराया गया हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात सामने आयी है की जिला नीलाम पत्र शाखा गड़बड़ी के आरोपी पंचायत सचिवों से राशि वसूली करने में पूरी तरह से नाकाम रही है. वसूली की स्थिति यह है कि बकाया का महज 10 प्रतिशत राशि ही अब तक वसूल हो पायी है. इस सूची में शामिल दो दर्जन से अधिक ऐसे पंचायत सचिव भी हैं. जिन पर दो वर्ष पूर्व ही राशि वसूली की कार्रवाई के तहत केस दर्ज कराया गया था, लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद इनसे शत प्रतिशत राशि की वसूली नहीं हो पायी है.
दो करोड़ की होनी है वसूली : बेलदौर तथा चौथम प्रखंड की जानकारी नहीं दी गयी है, जबकि अन्य पांच प्रखंडों के 47 पंचायतों के तत्कालीन पंचायत सचिवों से दो करोड़ 77 हजार 67 रुपये की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस बीडीओ द्वारा दर्ज कराया है. दो करोड़ 77 हजार के विरुद्ध मात्र 22 लाख 16 सौ पचास रुपये ही अबतक इन पंचायत सचिवों से वसूल की गयी है. अब भी उन पर एक करोड़ 98 लाख 55 हजार 817 रुपये बकाया है, जो पंचायत सचिवों के द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है.
दर्जनों कर्मियों के विरुद्ध हो चुका है सर्टिफिकेट केस दर्ज
सोलर लाइट लगाने में अनियमितता बरतने का है मामला
नाम बकाया राशि प्रखंड
शक्तिनाथ पंडित 450580 खगड़िया
शक्तिनाथ पंडित 1487328 खगड़िया
सच्चिदानंद सिंह 986386 खगड़िया
सच्चिदानंद सिंह 986386 खगड़िया
विनोद यादव 450580 खगड़िया
विनोद यादव 450580 खगड़िया
अजीत कुमार 450580 खगड़िया
देवानंद 986386 खगड़िया
उपेंद्र सिंह 986386 खगड़िया
मनिकुमार चौरसिया 1036743 खगड़िया
अनिल पासवान 417833 मानसी
नरेश दास 132000 मानसी
नरेश दास 132000 मानसी
नरेश दास 123613 मानसी
नरेश दास 88000 मानसी
नरेश दास 132000 मानसी
रविंद्र दास 241800 मानसी
गौतम कुमार 418000 मानसी
हरेकृष्ण पाठक 1408000 गोगरी
कृष्णदेव दास 567000 गोगरी
कृष्णदेव दास 687400 गोगरी
कृष्णदेव दास 118500 गोगरी
कृष्णदेव दास 120000 गोगरी
छत्रधारी तांती 110000 गोगरी
छत्रधारी तांती 308000 गोगरी
राजीव कुमार रंजन 220000 गोगरी
छत्रधारी तांती 462000 गोगरी
छत्रधारी तांती 1144000 गोगरी
छत्रधारी तांती 484000 गोगरी
ललन पासवान 1543442 गोगरी
अरविन्द साह 245700 गोगरी
लूटन ठाकुर 836000 गोगरी
दिनेश पासवान 120900 अलौली
दिनेश पासवान 120900 अलौली
अशोक कुमार 120900 अलौली
उपेन्द्र पासवान 96720 अलौली
राजकिशोर यादव 240375 अलौली
रामबच्चन तांती 120900 अलौली
नंदलाल शर्मा 268320 परबत्ता
देवेंद्र प्रसाद यादव 111650 परबत्ता
मनोज कुमार मंडल 66000 परबत्ता
प्रमानंद सिंह 124699 परबत्ता
नंदलाल शर्मा 111800 परबत्ता
गजेंद्र शर्मा 110808 परबत्ता
