बस स्टैंड में सुविधाओं का नहीं है कोई इंतजाम

खगड़िया : बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तो यात्री बस संचालकों के हाथों तमाम सुविधाओं के नाम पर मनमाना किराया देकर ठगे जा रहे हैं, वहीं स्टैंड पर भी यात्री सुविधाओं का इंतजाम नहीं होने से यात्रियों की सांसत हो रही है. स्थानीय […]

खगड़िया : बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तो यात्री बस संचालकों के हाथों तमाम सुविधाओं के नाम पर मनमाना किराया देकर ठगे जा रहे हैं, वहीं स्टैंड पर भी यात्री सुविधाओं का इंतजाम नहीं होने से यात्रियों की सांसत हो रही है.

स्थानीय बस स्टैंड के मुसाफिरखाने में हालात यूं है कि वहां फैले कचरे के सड़ने से यहां पल भर ठहरना भी नामुमकिन है. जहां जगह साफ है, वहां फुटकर दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण कर रखा है. इतना ही नहीं आस-पास के दुकानदार मुसाफिरखाने को अपना निजी वाहन रखने का स्टैंड भी बना लिये हैं. यात्री किराया देकर भी इन सुविधाओं से वंचित है. बस स्टैंड पर यह हाल तब है, जब यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता है. बस स्टैंड के डाक से सरकार के खाते में लाखों रुपये का राजस्व वसूला जाता है. बावजूद इसके यहां सफाई तक नहीं कराई जा रही है. यात्रियों के बैठने के बनी कुर्सियां भी गंदगी से पटी हुई है. जिसके सड़ने से पूरा परिसर बदबू में डूबा हुआ है. शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है.
महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है. पीने के पानी के लिए हैंडपंप तो है, लेकिन उसके चारों ओर कीचड़ पसरा हुआ है. लोगों का कहना है कि यात्री सुविधाओं के लिए कई बार प्रशासन से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. जिले से पटना, रांची व भागलपुर व अन्य शहरों के लिए पूरे दिन बसें खुलती हैं .लगभग तीन हजार से अधिक यात्री रोज सफर करते हैं. कड़ाके की ठंड में प्रशासन की ओर से अलाव के भी इंतजाम नहीं किये गये हैं.
स्टैंड पर यात्रियों को मिलें ये सुविधाएं
यात्री शेड, वेटिंग हॉल, बैठने के लिए कुरसियां, पीने के लिए पेयजल का इंतजाम, रैन बसेरा, सरदी के दिनों में अलाव, गरमी के दिनों में पंखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >