बीआरपी सहित चार प्रधानाध्यापकों से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण

खगड़िया : जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित माड़र दक्षिण पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रणखेत में शनिवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने के कारण बच्चों को भूखे लौटने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर गाज गिर सकती है. मध्याह्न भोजन के डीपीओ चन्द्रशेखर शर्मा ने प्रभात खबर में छपी खबर पर एक्शन […]

खगड़िया : जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित माड़र दक्षिण पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रणखेत में शनिवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने के कारण बच्चों को भूखे लौटने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर गाज गिर सकती है. मध्याह्न भोजन के डीपीओ चन्द्रशेखर शर्मा ने प्रभात खबर में छपी खबर पर एक्शन लेते हुए पूरे मामले के जांच के आदेश दिये हैं. साथ ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलू कुमारी व बीआरपी कुंदन कुमार से स्पष्टीकरण तलब किये जाने की तैयारी है.

डीपीओ श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह की हरकत बरदाश्त नहीं की जा सकती है. इसके अलावा इसी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोला, प्राथमिक विद्यालय फतेह मसजिद, प्राथमिक विद्यालय रहमान टोला की खबर को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया जाएगा. डीपीओ ने कहा कि मध्याह्न भोजन संचालन में कोताही पर कार्रवाई में कोई देरी नहीं होगी.

कड़ाके की ठंड में भी डेढ़ किलोमीटर दूर से प्राथमिक विद्यालय रणखेत पहुंचे दर्जनों छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन नहीं पकाये जाने के कारण शनिवार को भूखे लौटने की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद मध्याह्न भोजन सह सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ चन्द्रशेखर शर्मा ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिये हैं. चार विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित बीआरपी से स्पष्टीकरण पूछने की तैयारी है.
हालांकि इन विद्यालयों को अब तक भवन नसीब नहीं होने के कारण पठन-पाठन सहित अन्य कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस दिशा में अविलंब ध्यान देने की जरूरत है.
क्या है पूरा मामला : शनिवार को माड़र दक्षिणी पंचायत के चार विद्यालयों पर पहुंची प्रभात खबर टोली के मुआयना के दौरान कई खामियां सामने आयी थी. कहीं बच्चे थे प्रधानाध्यापक गायब तो कहीं रसोईया व प्रधानशिक्षिका गप लड़ाती रह गयी लेकिन एमडीएम नहीं पकाया गया. कहीं खुले आसमान के नीचे बच्चे पढ़ने को मजबूर नजर आये. इतना ही नहीं एक स्कूल में तो दिन के एक बजे एक भी बच्चे नहीं नजर आये. हालांकि विद्यालय में बच्चों के गायब रहने के बाबत प्रधान शिक्षिका ने कहा कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं.
137 बच्चों की हाजिरी बनी हुई है. लेकिन बच्चे कहां चले गये इसका जवाब देने से वह कन्नी काटती नजर आयी. इसी तरह अन्य तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही से साफ तौर पर इनकार करते हुए सारे आरोप को बेबुनियाद बताया है.
प्रभात खबर में विद्यालयों की कुव्यवस्था की खबर छपने के बाद डीपीओ ने दिये कार्रवाई के संकेत
प्राथमिक विद्यालय रणखेत मुसहरी में मध्याह्न भोजन नहीं बनाने के मामले में कसेगा शिकंजा
कड़ाके की ठंड में डेढ़ किलोमीटर दूर से स्कूल आये दर्जनों बच्चों को नहीं दिया गया मध्याह्न भोजन
प्राथमिक विद्यालय रणखेत मुसहरी में शनिवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने के कारण बच्चों के भूखे लौटने के मामले की जांच की जायेगी. इससे पहले भी इस विद्यालय में एमडीएम संचालन में धांधली उजागर हो चुकी है. प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई भी हुई. आखिर किस परिस्थिति में शनिवार को विद्यालय में भोजन नहीं बना व बच्चों को भूखे रहना पड़ा. इसकी जांच करायी जायेगी. प्रभात खबर में छपी खबर के आधार पर चारों स्कूल के प्रधानाध्यापक व बीआरपी से स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा.-
चंद्रशेखर शर्मा, डीपीओ, मध्याह्न भोजन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >