गरीबों के लिए राशन कार्ड मिलना हुआ आसान

जांच के बाद एसडीओ जारी करेंगे नये कार्ड हजारों परिवार है अब भी राशन कार्ड से वंचित नहीं है, तो बनवा लें अपना आधार कार्ड खगड़िया : आने वाले दिनों में आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ने वाली है. इसलिए जिन लोगों ने इसे अभी तक नहीं बनवाया है, बनवा लें. जिले में लगभग 20 फीसदी […]

जांच के बाद एसडीओ जारी करेंगे नये कार्ड

हजारों परिवार है अब भी राशन कार्ड से वंचित
नहीं है, तो बनवा लें अपना आधार कार्ड
खगड़िया : आने वाले दिनों में आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ने वाली है. इसलिए जिन लोगों ने इसे अभी तक नहीं बनवाया है, बनवा लें. जिले में लगभग 20 फीसदी लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है. बैंक खाता खोलने, गैस की सब्सिडी पाने आदि के लिए आधार कार्ड तो जरूरी था ही अब इससे खरीदारी भी हो सकेगी. जाहिर है इसकी उपयोगिता और बढ़ने वाली है. जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें कई तरह की सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी. इसलिए आधार कार्ड बनवा लेने में ही समझदारी है.
कहां और कैसे बनेगा आधार कार्ड
आधार कार्ड आधार केंद्रों से बनवाया जा सकता है. आधार केंद्रों की जानकारी रेसीडेंट.यूआईडी.नेट.इन से प्राप्त किया जा सकता है. आधार कार्ड बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ और आइडी प्रूफ की जरूरत होती है. इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा.
पैसा मांगने पर करें शिकायत
अगर किसी वसुधा केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क मांगा जाता है तो आप इसकी शिकायत यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय से कर सकते हैं. जिले में इसका शिकायत डीएम के पास कर सकते हैं.
मोबाइल नंबर डालने की सुविधा
अगर आप आधार कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर भी डालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार केंद्रों पर ही जाना होगा. यहां 15 रुपये शुल्क देकर आप अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर डाल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >