खुटिया पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर युवा शक्ति ने शहीद द्वार निर्माण की उठायी आवाज

खगड़िया : खुटिया पंचायत में सोमवार को युवा शक्ति व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु ने की. मौके पर शहीद धन्ना व माधव की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में शहीद द्वार बनवाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर युवा शक्ति के […]

खगड़िया : खुटिया पंचायत में सोमवार को युवा शक्ति व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु ने की. मौके पर शहीद धन्ना व माधव की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में शहीद द्वार बनवाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 69 वर्ष बीत गये.

देश की आजादी में हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी. उनकी कुर्बानियों को याद करने के लिए देश भर में बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय त्योहार के रूप में स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस के साथ ही गांधी जयंती मनाये जाते हैं. खगड़िया जिले से भी सैकड़ों लोगों ने देश की आजादी के लिए जेल की यातनाएं भुगती. वहीं, कई धरती पुत्र भी हुए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली. जिनमें मानसी प्रखंड का नाम भी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने योग्य है.

मानसी प्रखंड के गुटिया पंचायत के रहने वाले धन्ना और पश्चिमी ठाठा के बख्तियारपुर गांव के रहने वाले माधव की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन विडंबना है कि हमारे नयी पीढ़ी के बच्चे को अपने गांव के इन क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी का अभाव है. त्यागी ने कहा कि बड़ी मशक्कत से इन दोनों क्रांतिकारी के नाम से मानसी रेलवे स्टेशन के सामने धन्ना माधव पार्क का निर्माण जन सहयोग से किया गया. इस सिलसिला को आगे बढ़ने की जरूरत है.

इन दोनों ही शहीदों के नाम पर दोनों गांव में प्रवेश द्वार का निर्माण धन्ना व माधव के नाम पर बनाया जाय. युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को शहीद द्वार निर्माण के पत्र लिखा है. इस बैठक के माध्यम से शहीद द्वार बनवाने की मांग जिला प्रशासन से की.

उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा शहीद द्वार का निर्माण नहीं किया गया तो आगे युवा शक्ति आंदोलन को बाध्य होगा. इस मौके पर सुनील कुमार, आशीष कुमार, आशुतोष कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण
मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >