खगड़िया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिले के सातों प्रखंडों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें दो दर्जन से अधिक पंचायतों के किसान भाग ले सकेंगे. राजस्व शिविर में जमीन के दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन लिये जाएंगे. अगर विवादित न हो अथवा इसके संबंध में कोई आपत्ती प्राप्त न हो तो उसी दिन शिविर में ही आवेदन का निष्पादन कर किसान को शुद्धि पत्र उपलब्ध करा दिये जाएंगे.
अगर कोई आपत्ति प्राप्त होता है तो इसकी जांच कर अगले 15 दिनों में इसका निष्पादन किया जाएगा. शिविर में लगान रसीद भी काटे जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक आज सदर प्रखंड के पंचायत भवन मथुरापुर में, मानसी प्रखंड के पंचायत भवन सैदपुर में, चौथम प्रखंड के पंचायत भवन पीपरा में, अलौली प्रखंड के पंचायत भवन चातर में, गोगरी प्रखंड के पंचायत भवन कोयला में तथा परबत्ता प्रखंड के पंचायत भवन दीना चकला में राजस्व शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
